कर्ज और वार का संबंध —

सोमवार- सोमवार की अधिष्ठाता देवी पार्वती हैं। इस वार को किसी भी प्रकार का कर्ज लेने-देने में हानि नहीं होती है।

मंगलवार- मंगलवार के देवता कार्तिकेय हैं। यह उग्र एवं क्रूर वार है। इस वार को कर्ज लेना शास्त्रों में निषेध बताया गया है। इस दिन कर्ज लेने के बजाए पुराना कर्ज हो तो चुका देना चाहिए।

बुधवार- बुधवार के देवता विष्णुहैं। यह गणेशजी का वार है। इस दिन कर्ज देने से बचना चाहिए।

गुरुवार- गुरुवार के देवता ब्रह्माहैं। गुरुवार को किसी को भी कर्ज नहीं देना चाहिए, लेकिन इस दिन कर्ज लेने से कर्ज जल्दी उतरता है।

शुक्रवार- शुक्रवार के देवता इन्द्र हैं। कर्ज लेने-देने दोनों दृष्टि से अच्छा वार है।

शनिवार- शनिवार के देवता काल हैं। स्थिर कार्य करने के लिए ठीक है, परंतु कर्ज लेन-देने के लिए ठीक नहीं है। कर्ज विलंब से चुकता है।

रविवार- रविवार के देवता शिव हैं। रविवार को न तो कर्ज दें और न ही कर्ज लें।कर्ज के पिंड से छुटकारा नहीं हो रहा हो तो प्रत्येक बुधवार को गणेशजी के सम्मुख तीन बार ‘ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें और यथाशक्ति पूजन करें।

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें
Call or WhatsApp us @ +91-8076121900